राज्य लघु वनोपज संघ के कर्मचारियों ने ‘मुख्यमंत्री राहत कोष‘ के लिए जमा किए 7.71 लाख रूपए

Spread the love
  • वन मंत्री मोहम्मद अकबर को सौंपा चेक
रायपुर, छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ के अधिकारियों-कर्मचारियों ने ‘मुख्यमंत्री राहत कोष‘ के लिए वन मंत्री मोहम्मद अकबर को 7.71 लाख रूपए का चेक सौंपा।
नोवेल कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण की रोकथाम एवं कोरोना से जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए इस राशि का उपयोग किया जाएगा।
इस सहयोग राशि में प्रबंध संचालक संघ के द्वारा 10 दिनों के वेतन की राशि 87 हजार 516 रूपए तथा शेष राशि अधिकारियों-कर्मचारियों का एक दिवस का वेतन जमा किया गया है।
इस अवसर पर प्रधान मुख्य वन संरक्षक  राकेश चतुर्वेदी, प्रबंध संचालक संजय शुक्ला तथा लघु वनोपज कर्मचारी युनियन की ओर से के.के. धनगर, रवि शंकर पैकरा,  हेमचरण साहू और एन. आर. नायक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *