गौठान घोटाले की जांच करे ईडी : बृजमोहन

Spread the love

सरकार एक गाय पर खर्च रही 40 लाख, प्रदेश में 13 सौ करोड़ 64 लाख गौठान योजना पर खर्चे

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर गौठान योजना पर कई तरह के आरोप लगाए हैं। इस मुद्दे को प्रदेश में बड़ा भ्रष्टाचार बताकर भाजपा श्वष्ठ द्वारा जांच की मांग कर रही है। इस मसले पर कुछ आंकड़ों के साथ पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल मीडिया के सामने आए। गौठान के मसले पर कांग्रेस सरकार को घेरते पूर्व मंत्री, विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा प्रदेश में कांग्रेस सरकार एक गाय पर 40 लाख खर्च कर रही है। क्या यही छत्तीसगढ़ मॉडल है। हर गाय पर तीन चरवाहे हैं, फिर भी सड़कों पर गायों का जमघट है।

कितने गौठान कितना खर्च
विधानसभा में रेणू जोगी की ओर से पूछे गए प्रश्न के जवाब में सरकार की ओर से जवाब दिया गया है कि प्रदेश में 10240 गौठान का निर्माण किया गया है। जिसमें कुल 1334 करोड़ 65 लख रुपए खर्च किए गए हैं। गौठानों में चरवाहों की संख्या है 9303, प्रदेश में 3380 लावारिस गायों को गौठानों में रखा गया है।

बीजेपी ने पूछे सवाल
बृजमोहन अग्रवाल ने कहा- यह विधानसभा में दिए गए आंकड़े हैं। मैं सरकार से पूछना चाहता हूं- जो गौठान हैं वो गायों के लिए हैं ? जनता के लिए हैं या फिर कांग्रेस नेताओं के घोटाले के लिए ? गौठान बनाए गए हैं, पूरे प्रदेश में रोका-छेका के नामपर करोड़ों रुपए खर्च किए गए ? रोका छेका अभियान जानवरों को सड़कों पर रोकने के लिए है या जानवरों के द्वारा मानव को सड़कों पर रोकने के लिए है ?

ईडी से जांच की मांग
बृजमोहन अग्रवाल ने कहा- गौठान भ्रष्टाचार के अड्डे बने हुए हैं, यह 1334 करोड़ 64 लाख जो खर्च हुए इसकी जांच श्वष्ठ से करवाई जानी चाहिए। हम इसकी मांग करते हैं। बारिशों में सड़कों पर गौ माता बैठी है उन्हें छतों का सहारा दीजिए करोड़ों खर्च करिए मगर आप गौ माताओं को किनारा दीजिए। इस भ्रष्टाचार की जांच हो क्योंकि इसमें जो पैसा खर्च किया गया वह सब सेंट्रल एजेंसी का पैसा है, केंद्र सरकार का पैसा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *