March 6, 2026

दर्दनाक सड़क हादसे में असामयिक निधन, चार दिनों तक कोमा में रहने के बाद ली अंतिम सांसें

0
002 copy
Spread the love

दिनेश चौहान के “सत्कर्म” पर विशेष
घरघोड़ा (गौरी शंकर गुप्ता)।
समीपस्थ ग्राम पंचायत ढोरम का होनहार युवक दिनेश चौहान २० वर्ष कक्षा बारहवीं का विद्यार्थी था जिसका गत १४ जून की संध्या पांच बजे रायपुर के श्री नारायणा चिकित्सालय में उपचार के दौरान दुखद निधन हो गया,११ जून की घटना है घरघोड़ा में राठिया भवन मेन रोड के सामने दोपहर एक बाईक से जबरदस्त भीड़त हो जाने से बेहोशी की हालत में जिसका रायगढ़ फिर रायपुर में रिफर के पश्चात उपचार के दौरान असमय काल कवलित हो जाना परिजनों को झकझोर कर रख दिया है




घटना के दिन अपने कोटवार दादा जगतराम चौहान को थाना घरघोड़ा छोड़कर ग्राम ढोरम मेन रोड से जाने को बाईक क्रं ष्टत्र१२्रश्व३४२८ से निकला ही था कि कसैय्याडीपा के पास राठिया भवन के ठीक सामने विपरीत दिशा से आ रही पल्सर क्रमांक ष्टत्र१३्रक्र२८८७ जो नवापारा घरघोड़ा निवासी गजानंद साहू तीन सवारी तेज रफ्तार बाइक ने जोरदार टक्कर मारी दी भयावह भीडंत से दिनेश गंभीर रूप से घायल हो गया और तत्काल मौके पर ही बेहोश हो गया राहगीरों व प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा उसे उठाकर समीपस्थ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया
घटना की खबर दादा को लगी हतप्रभ रह गया!
अपने पोता दिनेश को पल भर पहले ही अपने नजरों से ओझल होते हुए तो देखा था घटना की जब खबर थाने में रहते हुए मिली हतप्रभ रह गया सहसा विश्वास ही नहीं हुआ धड़कते दिल से कोटवार जगतराम जब सरकारी अस्पताल पहुंचे वास्तविकता समझ हैरान और परेशान हो परिजनों को सूचना दी गई और फिर बेहतर इलाज के लिए आर एल हास्पिटल रायगढ़ और फिर रायपुर रिफर करवाया गया लेकिन होनी को कौन टाल सकता है!
इस क्षेत्र में यह एक परिवार की कहानी नहीं बल्कि अनेकों घरों की कहानी बनते चली आ रही है घरघोड़ा,तमनार,रायगढ़ क्षेत्र में तकरीबन प्रतिदिन सड़क हादसों में नवयुवकों को असमय काल के ग्रास में समा जाने की घटनाएं सुनने को मिलती है अब तक इस क्षेत्र में सैकड़ों युवकों व्यक्तियों की सड़क दुर्घटनाओं में मृत्यु हो चुकी है बाइक से बाइक की टक्कर हो या कोयला लदी भारी भरकम वाहनों के चक्कों में दबकर मृत्यु यह प्रतिदिन की कहानी बन चुकी है जिसके रोकथाम के प्रशासन को कारगार कदम उठाने की आवश्यकता आ पड़ी है
माता, पिता, दादा, दादी की छलकी पीड़ा
दिनेश होनहार युवक था बचपन से ही उसे लाड-प्यार से माता,पिता,दादा,दादी ने पाला था वह घर परिवार का सबसे चहेता था ढोरम गांव से सात किमी दूर जब अपने दादा कोटवार को बाइक से छोड़ने घरघोड़ा जाने को निकल रहा था तब दादी ने कहा था कि भोजन कर के जाओ लेकिन उसने नहीं सुनी और फिर थाना में अपने दादा को छोड़कर आते वक्त हो गई एक अनहोनी घटना दादी को क्या पता था यह उसकी अंतिम यात्रा साबित होगी माता पिता को क्या पता था अब उसका होनहार युवा पुत्र अब लौटकर कभी भी नहीं आयेगा
सोसल फोरम और चौहान समाज ने जताया शोक
सोसल फोरम आन ह्यूमन राइट्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष खेमसिंह चौहान और राष्ट्रीय महासचिव वाहिद सिद्दीकी प्रादेशिक सामाजिक कार्यकर्ता अजीत सिंह भोगल चौहान समाज के प्रादेशिक नेता अजय चौहान सोहन चौहान ध्रुपद चौहान महावीर गुरूजी मनोहर चौहान रौशन बघेल तथा ब्लॉक चौहान समाज के मोहन चौहान गनपत चौहान करमसिंह चौहान गंगाराम चौहान अमरनाथ चौहान घासीराम चौहान सीताराम संतोष चौहान चौहान नोहर सिंह चौहान लम्बोदर चौहान गुलाब सिंह चौहान एलपी चौहान सुखदेव चौहान फुलसाय चौहान विष्णु चौहान श्याम सुंदर चौहान अरुण चौहान नरेंद्र चौहान सहित अनेकों सामाजिक बंधुओं ने दिनेश के असामयिक निधन पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की है

न्याय की मांग
दिनेश की असमय मृत्यु ने एक बार फिर से सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों की अनदेखी पर सवाल खड़े कर दिए हैं, सामाजिक कार्यकर्ता गनपत चौहान ने घरघोड़ा थाना प्रभारी से मिलकर लापरवाही ढंग से बाइक चलाकर दुर्घटना को अंजाम देने वाले चालक के उपर कठोर कानूनी कार्यवाही की मांग करते हुए जिसकी गिरफ्तारी की मांग की है!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *