श्री हरदेव लोधी समाज आरंग का परिक्षेत्र स्तरीय महिला एवं युवा सम्मेलन का भव्य आयोजन
आरंग। 03 अगस्त को श्री हरदेव लोधी समाज परिक्षेत्र आरंग के द्वारा वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी चौक आरंग में परिक्षेत्र स्तरीय महिला एवं युवा प्रकोष्ठ का सम्मेलन आयोजित किया गया। उक्त कार्यक्रम में लोधी समाज से खैरागढ विधायक यशोदा निलाम्बर वर्मा, लोक गायिका सीमा कौशिक राष्ट्रीय महिला उपाध्यक्ष लोधी लोधा लोध महासभा, तरला दमाहे राष्ट्रीय महिला महासचिव लोधी लोधा लोध महासभा के साथ रायपुर महिला जिला कार्यकारिणी के सदस्यों द्वारा समाज में महिलाओं को आत्मनिर्भर सशक्त बनने, और युवाओं को समाजिक कार्यों में रूचि लेने संबंधी विचार रखा गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि रही विधायक जी द्वारा अपनी राजनैतिक सफर की जानकारी देते हुए महिलाओं को प्रोत्साहित किया।

सम्मेलन में महिला प्रकोष्ठ एवं युवा प्रकोष्ठ का हुआ पुर्नगठन – रत्ना तथा महेश बने अध्यक्ष
इस कार्यक्रम में सामाजिक रूप से पुर्व महिला और युवा कार्यकारिणी का कार्यकाल पूर्ण होने उपरांत महलाओ द्वारा महिला तथा युवाओं द्वारा युवा पदाधिकारियों का चयन किया। महिला प्रकोष्ठ में श्रीमती रत्ना लोधी अध्यक्ष, श्रीमती नंदनी लोधी उपाध्यक्ष, श्रीमती मोनी गारूड़िक सचिव, श्रीमती भावना लोधी कोषाध्यक्ष एवं श्रीमती सुनीता लोधी संरक्षक के रूप में चुनी गई। इसी प्रकार युवा प्रकोष्ठ में महेश लोधी अध्यक्ष, प्रकाश लोधी उपाध्यक्ष, जय प्रकाश लोधी सचिव, शुभम लोधी कोषाध्यक्ष, विकास लोधी संरक्षक के रूप में चयनित हुए। श्री हरदेव लोधी समाज के अध्यक्ष शैलेन्द्र लोधी ने आभार प्रदर्शन करते हुए कहा कि युवा समाज का भविष्य हैं और मुख्य रूप से महिला सदस्यों द्वारा ही जन्म से लेकर मृत्यु तक सामाजिक रीति रिवाज निभाए जाते हैं, ऐसे में सामाजिक सुधार के लिए समाज के सभी अंगों को मिलकर कार्य करना होगा, तभी समाज विकास को प्रगति मिलेगी ।
लोधी समाज के पदाधिकारियों ने सभी चयनित महिला और युवा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी, कार्यक्रम में मुख्य रूप से टुकेश्वर लोधी उपाध्यक्ष, शांतिलाल लोधी कोषाध्यक्ष, संजय कुमार मजगहे सचिव, कुबेर लोधी सहसचिव, लक्ष्मीनारायण लोधी संरक्षक, सलाहकारगण गणपत राम लोधी, सूरज लोधी, कैलाश लोधी, गजानंद गारूड़िक, नरेन्द्र लोधी पार्षद, संतोष लोधी पार्षद सभी कार्यकारिणी सदस्यों के साथ बहुतायत संख्या में महिला एवं युवा साथी उपस्थित रहे ।
