सीएम साय की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल का ‘SCR’ का निर्णय व्यापार, उद्योग और प्रदेश के विकास में साबित होगा ‘मील का पत्थर’ : सतीश थौरानी
रायपुर। छत्तीसगढ़ में डबल इंजन सरकार बनने के बाद छत्तीसगढ़ हर क्षेत्र में विकास का स्वर्णिम अध्याय लिख रहा है। छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट बैठक में लिए गए निर्णय प्रदेश के विकास में स्वर्णिम अध्याय लिखेगा। हर कैबिनेट बैठक में व्यापारियों एवं उद्योगपतियों का ध्यान रखकर उनके हित को भी शामिल किया जाता है। यह हम सबके लिए गौरवशाली हैं। कैबिनेट बैठक में छत्तीसगढ़ माल सेवा कर (संशोधन) विधेयक 2025 के प्रारुप का अनुमोदन, छत्तीसगढ़ कृषि उपज मंडी (संशोधन) विधेयक 2025 का अनुमोदन, छत्तीसगढ़ मोटरयान कराधान अधिनियम विधेयक का अनुमोदन, स्टार्टअप, छत्तीसगढ़ राज्य राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण SCR का अनुमोदन सहित अन्य सभी निर्णय अभिनंदनिय एवं स्वागतोग्य हैं।छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष सतीश थौरानी ने कहा कि मंत्रिपरिषद द्वारा राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र की तर्ज पर छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र (State Capital Region) के विकास के लिए प्राधिकरण की स्थापना से छत्तीसगढ़ हर क्षेत्र में आगे बढ़ेगा। रायपुर, दुर्ग-भिलाई और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के योजनाबद्ध विकास से निवेश को बढ़ावा मिलेगा, विभिन्न सरकारी और निजी संगठनों के बीच समन्वय के साथ यह नागरिकों के जीवन स्तर को ऊपर उठाएगा साथ ही राज्य को व्यापार, उद्योग, रोजगार और आधारभूत संरचना में सशक्त बनाएगा। जो विकसित छत्तीसगढ़ के साथ विकसित शहर और विकसित व्यापार बनाएगा।चेम्बर अध्यक्ष थौरानी ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ माल और सेवा कर (संशोधन) विधेयक, 2025 के प्रारुप का अनुमोदन किया गया है। राज्य के छोटे और मध्यम व्यापारियों को प्रोत्साहित करने तथा न्यायालयों में लंबित कर संबंधी मामलों को शीघ्र निपटाने के लिए छत्तीसगढ़ बकाया कर, ब्याज एवं शास्ति के निपटान (संशोधन) विधेयक, 2025 के प्रारुप का अनुमोदन भी किया गया है। इससे छोटे व्यापारियों को राहत का सीधा लाभ, कर मामलों के मुकदमेबाजी में कमी, इज़ ऑफ डूइंग बिज़नेस में सुधार होगा। यह विधेयक न सिर्फ कर विवादों का समाधान आसान बनाएगा, बल्कि राजस्व प्रशासन को भी अधिक व्यवस्थित बनाएगा। छोटे और मध्यम व्यापारियों के लिए यह एक सकारात्मक कदम है।राज्य के युवाओं को स्टार्टअप और नवाचार के जरिए सशक्त बनाने के लिए छात्र स्टार्ट-अप और नवाचार नीति लागू करने का एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है, जो बिजनेस को नई दिशा देगी और स्किलयुक्त मानव संसाधन प्रदेश को प्राप्त होगा।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी एवं मंत्रिमंडल का छत्तीसगढ़ चेम्बर और प्रदेश के लाखों व्यापारियों की ओर से चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी ने दूरदर्शी, कुशल निर्णय एवं बेहतरीन विजन के लिए धन्यवाद ज्ञापित कर आभार व्यक्त किया है।

