Citykanker

” ग्राम युवा संगठन ” आमागढ़ द्वारा अपने श्रमदान से बना रहे हाईस्कूल मैदान में संचालन मंच

दुर्गुकोंदल। दुर्गुकोंदल ब्लॉक के आश्रित ग्राम आमागढ़ मे “ग्राम युवा संगठन” के युवाओं द्वारा हाई स्कूल मैदान आमागढ़ मे संचालन मंच निर्माण कार्य किया जा रहा है। वही आपको बता दें ग्राम के सभी युवा एकत्र होकर अपने अपने सहयोग से समाग्री एकत्र करके यहां मंच का निर्माण कर रहे हैं। वही “ग्राम युवा संगठन” के अध्यक्ष मनीष नरेटी, सचिव गिरीश कुमार मांझी ने बताया है कि यहां मंच युवाओं के लिए अति आवश्यक है आने वाले समय में मैदान में क्रिकेट, कबड्डी, फुटबॉल, खो-खो, वालीबॉल जैसे क‌ई प्रकार के खेल खेला जा सकता है जिसमें मंच कि अति आवश्यक होगा। युवा संगठन का कहना है हाई स्कूल बन गया है साथ ही स्टेडियम और मंच का भी जरुरत था। मंच और स्टेडियम नहीं बनने के कारण हम मंच बना रहे हैं संगठन के द्वारा। मंच निर्माण कार्य मे ग्राम के युवा विरेन्द्र टांडिया, पारेश नरेटी, प्रितम मांझी, पंकज उइके, राखन लाल टांडिया, डोमेश विश्वकर्मा, मदन साहू, सोमोश राना, पुरन उयके, एवन विश्वकर्मा, निकेश दुग्गे, सुधीर निषाद सहित सभी ग्राम युवा संगठन का सहयोग रहा है।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button