State

थाना छाल पुलिस द्वारा अवैध महुआ शराब पर बड़ी कार्यवाही

● आरोपी के कब्जे से कुल 70 लीटर हाथ भठ्ठी की कच्ची महुआ शराब जप्ती



● थाना छाल पुलिस द्वारा आगे भी कारवाही जारी रहेगी है

घरघोड़ा (गौरीशंकर गुप्ता )। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायगढ़ के आदेशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय एवं अनुविभागीय अधिकारी खरसिया के निर्देशन में आदर्श आचार संहिता एवं दीवाली पर्व दौरान लगातार जुआ, सट्टा एवं आबकारी एक्ट की कार्यवाही की जा रही है इसी कड़ी में आज दिनांक 14/11/2023 को थाना प्रभारी छाल निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी द्वारा टीम बनाकर मुखबीर सूचना पर अभियुक्त प्रदीप बेहरा पिता स्व. लक्ष्मीनारायण बेहरा उम्र 34 वर्ष निवासी ग्राम बेहरामार थाना छाल के घर पर रेड कार्यवाही कर उसके कब्जे से कई जरिकेनो में भारी हाथ भट्ठी की अवैध कच्ची महुआ शराब करीबन 70 लीटर कीमती 7000/रुपया को अभियुक्त के कब्जे से जप्त किया जाकर अभियुक्त का न्यायिक रिमांड तैयार कर माननीय cjm न्यायालय रायगढ़ भेजा गया है। उक्त कार्यवाही पर मुख्य भूमिका थाना छाल के प्रधान आरक्षक 87 छबिलाल पटेल, आरक्षक 739 गोविंद बनर्जी, आरक्षक 872 हरेंद्र पाल सिंह जगत एवं महिला आरक्षक 632 संताप कुमारी की मुख्य भूमिका रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button