March 6, 2026

मधुकर गुप्ता (मोनू) बने छत्तीसगढ़ राज्य केशरवानी वैश्य तरुण सभा के अध्यक्ष

0
gupta ji
Spread the love

घरघोड़ा (गौरी शंकर गुप्ता)। अखिल भारतीय केशरवानी वैश्य महासभा से संबद्ध छत्तीसगढ़ राज्य केशरवानी वैश्य सभा के अध्यक्ष नीलेश गुप्ता (कोरबा) द्वारा नई कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए मधुकर गुप्ता (मोनू), निवासी घरघोड़ा जिला रायगढ़, को छत्तीसगढ़ राज्य केशरवानी वैश्य तरुण सभा के अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है। साथ ही चंद्रधर केसरी, निवासी अंबिकापुर जिला सरगुजा, को महामंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नवमनोनीत पदाधिकारियों का कार्यकाल तीन वर्ष के लिए निर्धारित किया गया है। समाज के वरिष्ठजनों एवं पदाधिकारियों ने इस नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विश्वास जताया है कि नए नेतृत्व में संगठन और अधिक सशक्त एवं सक्रिय होकर समाजहित में कार्य करेगा। समाजजनों ने मधुकर गुप्ता (मोनू) एवं चंद्रधर केसरी को उनके नवीन दायित्व हेतु हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाइयाँ प्रेषित की हैं तथा उनके सफल कार्यकाल की कामना की है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *