लता उसेंडी ने भाजपा जिलाध्यक्ष सतीश लाटिया को सदस्यता दिला सदस्यता अभियान का किया शुभारंभ

Spread the love

कांकेर । भारतीय जनता पार्टी के देशव्यापी सदस्यता अभियान 2024 को लेकर जिला स्तरीय सदस्यता अभियान का शुभारंभ आज भाजपा कार्यलय कांकेर में भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मा लता उसेंडी ने भाजपा जिलाध्यक्ष सतीश लाटिया को भाजपा का सदस्य बनाकर किया । सुश्री लता उसेंडी ने कार्यकर्ताओं का अभियान के संदर्भ में प्रत्येक बिंदु पर विस्तार से मार्गदर्शन करते हुए इस संगठन महापर्व को सफल बनाने के लिए संकल्पित होने का आह्वान किया।

विदित हो कि 2 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा के हाथों भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर इस अभियान की शुरुआत की थी । इसके अगले दिन 3 सितंबर को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आहूत भव्य कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष किरण देव के हाथों सदस्यता ग्रहण कर प्रदेश में इस अभियान की शुरुवात की थी ।

सुश्री लता उसेंडी ने कहा कि भाजपा का सदस्य बनना हमारे लिए सबसे बड़े गर्व की बात है। भाजपा के विस्तार और मजबूती के लिए ज्यादा-से-ज्यादा सदस्य बनाएंगे और सदस्यता का पूरा डाटा रखेंगे। पार्टी की सभी जिला, मंडल, मोर्चा और प्रकोष्ठों को सदस्यता का निर्धारित लक्ष्य पूरा करना है। इसके लिए कार्यकर्ताओं को समाज के सभी वर्गों तक जाना है। अपने-अपने दायरे में अपनी ज्यादा-से-ज्यादा सदस्यता हो। सबको बताना होगा कि भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बनना आज बहुत बड़ी बात है, क्योंकि आप उस पार्टी के सदस्य हैं और उस पार्टी के सदस्य बन रहे हो जो पार्टी दुनिया में नंबर वन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन विकसित भारत 2047 के सपने को साकार करना है तो इस सदस्यता अभियान को बहुत ही गंभीरता से लेना है। इसके लिए जितना ज्यादा आप समय देंगे, प्रवास करेंगे, उतने ज्यादा आपके सदस्य बनेंगे। अपने पास सारी सदस्यता का रिकॉर्ड रहना चाहिए ताकि आगे चलकर हम इन सदस्यों का प्रशिक्षण करवा सकें। भाजपा जिलाध्यक्ष सतीश लाटिया ने कहा कि जिले में सदस्यता की पिछली संख्या को उसी तरह पार करना है जैसे हमने छत्तीसगढ़ की सरकार हमेशा से ज्यादा सीटें जीतकर बनाई है। इसके लिए हमें उन जगहों पर जाना है, जहां हमारे कमजोर बूथ हैं। जिन समाजों में हम पहुंच नहीं पाए, जिन बस्तियों में, वार्डों में हम पहुंच नहीं पाए, जहां पार्टी कमजोर है, ऐसी सभी जगहों पर अगर प्रयास करेंगे तो हम सदस्यता अभियान में आगे बढ़ पाएंगे। सदस्यता हमारा मूलमंत्र है। आप जितने ज्यादा सदस्य बनाएंगे, जितने ज्यादा सदस्यों को प्रशिक्षित करेंगे, उतनी ही ज्यादा मजबूती से हम पार्टी को मजबूत करेंगे। श्री अटामी ने कहा कि आज भाजपा एकमात्र पार्टी संपूर्ण दुनिया में है जो कैडर बेस्ड है। भाजपा अपने कार्यकर्ताओं की सामूहिकता से चलती है। नए-पुराने कार्यकर्ताओं की चिंता करती है, एक अच्छी दिशा देने का काम करती है।

विधायक आशाराम नेताम ने कहा कि हमें सदस्यता अभियान में पूरी तन्मयता और लगन से काम करना है। इसके लिए हमें प्रचार-प्रसार भी करना होगा और सोशल मीडिया की टीम को भी पूरी सक्रियता के साथ सदस्यता अभियान में काम करना होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बड़ी संख्या में महिलाओं को सदस्य बनाना है। प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं को महतारी वंदन योजना के तहत मिल रही प्रोत्साहन राशि का लाभ हमें इस अभियान में मिलेगा, क्योंकि महिलाएं प्रदेश सरकार की योजनाओं से खुश हैं और वे भाजपा से जुड़कर सेवा करने हेतु आतुर हैं।
छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय सरकार ने 8-9 महीने में ही सरकारी योजनाओं से बड़ी संख्या में लोगों को जोड़ा, जिससे लोग भारतीय जनता पार्टी से स्वतः जुड़ने को तैयार हैं। नगरीय निकाय व त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से पूर्व ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस अभियान के माध्यम से हम सभी को जोड़ना है। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान भाजपा का सबसे महत्वपूर्ण कार्य है। हमारी सक्रियता के कारण ही हम विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी है। इसलिए सभी के मन में एक कार्यकर्ता का भाव हमेशा बना रहना चाहिए।कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री बृजेश चौहान ने व आभार प्रदर्शन सदस्यता अभियान के जिला संयोजक गौतम उइके ने किया |
इस दौरान सुश्री लता उसेंडी, सतीश लाटिया ने अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष नरेंद्र दवे, डॉ राजीव जायसवाल सहित महार, गोंड, यादव, हल्बा व अन्य समाज के समाज के लोगो को भाजपा का सदस्यता दिलाकर भाजपा से जोड़ा।
इस कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश मंत्री महेश जैन, सुमित्रा मारकोले, भरत मटियारा, हलधर साहू, सर्वेश चौहान, तारा ठाकुर, देवेंद्र भाऊ, मोनिका साहा, राजा देवनानी, भूपेंद्र नाग, राधे लाल नाग, विजय मंडावी, दीपक खटवांनी, श्यामल मण्डल, दीपंकर दत्ता, पिलम नरेटी, नरोत्तम चौहान, डॉ ईश्वर सिन्हा, पंचू नायक, लोकेश्वर सेन, प्रकाश निषाद सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी व जिला, मण्डल सदस्यता अभियान टोली के सदस्य उपस्थित हुए ।

निपेन्द्र पटेल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *