ग्राम पोंगरो में कौशल्या साय का भव्य स्वागत

Spread the love

घरघोड़ा (गौरी शंकर गुप्ता)। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की धर्म पत्नी श्रीमती कौशल्या साय का ग्राम पोंगरो आगमन पर भव्य स्वागत हुआ। विष्णु देव साय के छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बनने के बाद कौशल्या साय का पहली बार अपने मायके ( ग्राम पोंगरो) आना हुआ। ग्रामीण ने गांव की बेटी कौशल्या साय को अपने बीच पाकर बहुत प्रसन्न हुए। इस अवसर पर बाजे-गाजे व सुवा नृत्य से उनका स्वागत भव्य किया ।

ग्रामीणों ने कौशल्या साय से भेंटकर विष्णु देव साय के मुख्यमंत्री बनने की एक बार फिर बधाई दी। और एक बार फिर पूरे गांव में लड्डू बांटा गया। श्रीमती साय ने इस भव्य स्वागत के लिए सभी ग्रामवािसयों का अभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कौशल्या साय के साथ उनकी बड़ी दीदी श्रीमती सुशीला साय, छोटे भाई सालिक साय (प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा अजजा मोर्चा एवं जिला पंचायत सदस्य) भी साथ मौजूद थे। स्वागत समारोह में भाजपा मंडल कांसाबेल के समस्त पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थिति रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *