सरकार की सुशासन योजनाओं से घरघोड़ा में उत्सव सा माहौल

Spread the love

घरघोड़ा (गौरी शंकर गुप्ता )। भाजपा के सुशासन से तहसील मुख्यालय घरघोड़ा में उत्सव सा माहौल नजर आ रहा है।महतारी वंदन योजना को लेकर घरघोड़ा में सड़के भीड़ से भरी हुई है। सूबे के मुखिया विष्णुदेव साय की सरकार ने जब से शासन प्रशासन की डोर संभाली है तब से जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर नागरिकों में उत्साह का माहौल बन गया है।नगर पंचायत कार्यालय जनपद पंचायत कार्यालय कंप्यूटर सुविधा केंद्र आदि प्रमुख केंद्रों में महिलाओं एवं उनके परिजन आवश्यक प्रमाणपत्रों के साथ दस्तावेज पकड़ कर एंट्री कराते नजर आ रहें हैं। पात्रताधारी महिलाओं में हर्ष का माहौल व्याप्तहै।हो भी क्यों नही ? महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूती प्रदान करने का एक अच्छी योजना जो सरकार ने सौंपी है।महिलाएं घर से बाहर निकल रहीं है।इससे स्थानीय दुकानदारों की भी व्यापार पर सकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है क्योंकि सैकड़ों ग्रामीणों का शहरी मुख्यालय में आना जाना लगा हुआ है।ग्रामीण क्षेत्रों से भी लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार की नीतियों से प्रसन्न नजर आ रहे हैं।शासन की कल्याणकारी योजनाओं को जमीनी स्तर पर लागू करवाने स्थानीय प्रशासन स्तर के कर्मचारी कार्यालय में नजर आ रहे हैं।छत्तीसगढ़ सरकार की बजट 2024 को भी लेकर लोग उत्साहित हैं।वर्षों से लम्बित कार्ययोजना साकार नजर होती दिख रही है।चूंकि प्रदेश के वित्त मंत्री जिले से हैं इस कारण जिलेवासियों की नजर उन पर टिकी हुई है।सड़क स्वास्थ्य शिक्षा रोजगार जैसी मूलभूत सुविधाओं को जन जन तक लाभ मिल सकेगा ऐसा युवाओं का कहना है। विष्णु देव साय जी के मंत्रिमंडल गठन के पश्चात सरकारी विभागीय कार्यालयों में।पारदर्शिता बनी हुई है।राजस्व एवं स्वास्थ्य पंचायत विभागों में शासन की अनेक जनहित कारी योजना का क्रियान्वयन आवश्यक हो गया था।नगरीय एवं ग्रामीण निकायों में सरकार की संचालित कार्ययोजना को पूरी पारदर्शिता के साथ संचालित करने की अपेक्षा लोगों की बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *