March 6, 2026

अतिक्रमण पर चला निगम का बुलडोजर, हटाए गए अवैध कब्जे

0
01
Spread the love

जोन-5 के अंतर्गत लाखे नगर से अश्विनी नगर मार्ग पर निगम की कार्रवाई



रायपुर। शुक्रवार 11 जुलाई को अवैध अतिक्रमण को लेकर नगर निगम प्रशासन सख्त दिखाई दिया। निगम आयुक्त एक्शन मोड में नजर आए। रायपुर नगर निगम के जोन क्रमांक-5 के अंतर्गत लाखे नगर से अश्विनी नगर जगन्नाथ मंदिर के आसपास एवं महादेव घाट मुख्य मार्ग में लगे अवैध ठेले, गुमटी व अतिक्रमण सहित रास्ते पर लगे पोस्टर व होर्डिंग्स को हटाकर जप्ती की कार्रवाई की गई।

यह कार्रवाई जोन आयुक्त खीर सागर नायक के निर्देश पर किया गया। इस दौरान कार्यपालन अभियंता लाल महेन्द्र सिंह, एशियंट इंजीनियर नागेश्वर राव रामटेके, उप अभियंता अंकुर मिश्रा, प्रभारी कार्य सहायक सुनील नायक सहित निगम अमला मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *