Big Storypolitics

भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या 11 को आएंगे, युवाओं से करेंगे संवाद

रायपुर । प्रदेश में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा के सभी मोर्चा और प्रकोष्ठ भी सक्रिय हो गए हैं। अहम मोर्चा भारतीय जनता युवा मोर्चा की गुरुवार को कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में राष्ट्रीय महामंत्री वैभव सिंह, प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अर्पिता बडजेना, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अमनदीप सिंह, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य दीप ज्योति मुंड, शशांक राज, प्रदेश महामंत्री अंकित जायसवाल की उपस्थित में हुई। इसमें चुनावी रणनीति पर मंथन करने के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या के रायपुर आगमन पर होने वाले युवा संवाद कार्यक्रम को लेकर चर्चा की गई। प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने भाजयुमो की गतिविधियों की जानकारी दी। राष्ट्रीय महामंत्री वैभव सिंह ने बताया 11 अक्टूबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या रायपुर आ रहे हैं। वे यहां पर युवा संवाद करेंगे।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button