March 6, 2026

मुख्यमंत्री साय ने दी बड़ी सौगात, सन्ना–चंपा मार्ग के डामरीकरण के लिए 8 करोड़ स्वीकृति, क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर

0
say
Spread the love

जशपुरनगर (गौरी शंकर गुप्ता)। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के विकास को नई गति देते हुए क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात दी है। लंबे समय से प्रतीक्षित सन्ना–चंपा मार्ग के डामरीकरण कार्य के लिए शासन द्वारा 8 करोड़ 82 हजार रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस स्वीकृति के बाद क्षेत्र में खुशी का माहौल है और लोगों की वर्षों पुरानी मांग पूरी होने जा रही है। जानकारी के अनुसार सन्ना से चंपा तक लगभग 13 किलोमीटर लंबे इस मार्ग का डामरीकरण किया जाएगा। सड़क के निर्माण से क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा तथा ग्रामीणों को शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और अन्य आवश्यक सुविधाओं तक पहुंचने में काफी सहूलियत मिलेगी। बरसात के दिनों में इस मार्ग की खराब स्थिति के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था, जो अब दूर होने की उम्मीद है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सड़क क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण से ग्रामीण अंचल के लोगों को बेहतर यातायात सुविधा मिलेगी और क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में जशपुर जिले में लगातार विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में भी विकास की नई दिशा दिखाई दे रही है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *