March 6, 2026

चातुर्मास : महाअभिषेक को लेकर भारी उत्साह

0
IMG-20250709-WA0009(1)~2
Spread the love

रायपुर। राजधानी रायपुर स्थित श्री विमलनाथ जैन मंदिर एवं श्री नाकोड़ा भैरव सोसायटी के तत्वावधान में आयोजित भावोल्लास चातुर्मास – 2025 का शुभारंभ श्रद्धा, समर्पण और बाल संस्कारों की प्रेरणादायक भावना के साथ हुआ। इस वर्ष का मुख्य विषय संस्कार सिंचन: आज का बालक, कल का रक्षक पर है। 9 जुलाई से प्रारंभ महा अभिषेक को लेकर भारी उत्साह है बुधवार को 50 से अधिक श्रावक-श्राविकाओं की उपस्थिति रही। कूपन ड्रॉ द्वारा 3 श्रद्धालुओं का विशेष बहुमान चातुर्मास के बाद किया जाएगा। आगामी 12 जुलाई को चार प्रकार के ग्रंथों का बोहराया जावेगा। ट्रस्ट द्वारा पूर्ण व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। उक्त जानकारी भैरव भक्त मंडल की ओर से आशीष डाकलिया व दीपक नाहटा द्वारा दी गई।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *