March 6, 2026

ख़बर का बड़ा असर: घरघोड़ा में भारी वाहनों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

0
0000
Spread the love

आधा दर्जन ट्रक-ट्रेलरों पर चालान, आगे भी जारी रहेगा अभियान

घरघोड़ा(गौरी शंकर गुप्ता)। शहर में प्रतिबंधित क्षेत्र के बावजूद भारी वाहनों की लगातार आवाजाही को लेकर उठे मुद्दे पर अब प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। खबर प्रकाशित होने के बाद घरघोड़ा पुलिस एक्शन मोड में नजर आई और शहर के भीतर प्रवेश करने वाले आधा दर्जन ट्रक व ट्रेलरों पर ताबड़तोड़ चालानी कार्रवाई की गई।



यह कार्रवाई एसएसपी रायगढ़ श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में तथा थाना प्रभारी श्री कुमार गौरव साहू के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम ने सुबह से ही शहर के प्रमुख मार्गों पर चेकिंग अभियान चलाया और नियमों का उल्लंघन कर अंदर घुसने वाले भारी वाहनों को रोककर चालान किया।


क्या है मामला?

घरघोड़ा नगर में भारी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित है, इसके बावजूद ट्रक, डंपर और ट्रेलर सुबह तड़के शहर के भीतर प्रवेश कर रहे थे। इससे आम नागरिकों की सुरक्षा पर खतरा मंडरा रहा था और दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती थी।
हालांकि बाईपास रोड उपलब्ध है, फिर भी वाहन चालक शॉर्टकट के रूप में शहर का उपयोग कर रहे थे।


एसएसपी का सख्त संदेश

एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट कहा—

“किसी भी प्रकार का नियम उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आम जनता की जान को जोखिम में डालने वालों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सड़क सुरक्षा से समझौता नहीं होगा।”

पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ और अधिक सख्ती बरती जाएगी।


जनता ने की सराहना

स्थानीय नागरिकों ने पुलिस की तत्परता की सराहना करते हुए उम्मीद जताई है कि अब शहर के भीतर भारी वाहनों की अनियंत्रित आवाजाही पर पूरी तरह रोक लगेगी और संभावित हादसों से बचाव होगा।

फिलहाल घरघोड़ा में पुलिस का सख्त रुख साफ दिखाई दे रहा है। अब देखना यह होगा कि यह सख्ती लंबे समय तक कायम रहती है या फिर भारी वाहन चालक दोबारा नियमों को ताक पर रखते हैं।

“बाईपास सिर्फ बोर्ड पर, ट्रक सीधे शहर के हार्ट में” — घरघोड़ा में भारी वाहनों की बेखौफ एंट्री

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *