Big StoryCity

धूमधाम से मना भक्त माता कर्मा जयंती, उमड़ी लोगों की भीड़

दुर्ग भिलाई। शुक्रवार को कर्मा जयंती के अवसर पर दुर्ग के कांग्रेस नेता राजेन्द्र साहू राजेन्द्र साहू ने विभिन्न स्थानों में जाकर सेवा, त्याग और समर्पण की प्रतिमूर्ति, भगवान श्री कृष्ण की अनन्य भक्त माता कर्मा की पूजा अर्चना एवं आरती की, राजेन्द्र साहू आज दुर्ग, भिलाई, अहिवारा, दुर्ग ग्रामीण विधान सभा, के विभिन्न स्थानों में आयोजित भक्त माता कर्मा जंयती पर पूजा अर्चना किये, कार्यक्रम के दौरान राजेन्द्र साहू ने माता कर्मा की भगवान श्री कृष्ण की अनन्य भक्ति की बात कही, उन्होंने कहा कि माता कर्मा भक्त शिरोमणी सेवा, त्याग, भक्ति समर्पण की देवी हैं।



परम् आराध्य साध्वी भक्ति शिरोमणी मां कर्मादेवी देश-विदेश में सर्व साहू तेली समाज की आराध्य देवी कर्माबाई की गौरव गाथा जन-जन के मानस में श्रद्धा भक्ति के भाव से विगत हजारों वर्षो से चली आ रही है। मां कर्माबाई के जीवन से आत्मबल, निर्भीकता, साहस, पुरूषार्थ, समानता और राष्ट्रभावना की शिक्षा मिलती है। वे अन्याय के आगे कभी झुकी नहीं। उन्होंने संसार के हर दु:ख-सुख को स्वीकारा और डट कर उसका मुकाबला किया। गृहस्थ जीवन पूर्ण सम्पन्नता के साथ यापन कर नारी जाति का सम्मान बढ़ाया। अपनी भक्ति से साक्षात् श्रीकृष्ण के दर्शन किए और अपनी गोद में लेकर बालकृष्ण को अपने हाथों खिचड़ी खिलाई। कार्यक्रम में साहू समाज के पोषण साहू कुंती साहू, लिखन साहू, मनीष साहू लक्ष्मण साहू योगेन्द्र नाथ साहू टिकाराम साहू छोटू साहू तिजूराम साहू टीकाराम साहू केवल साहू जीवन लाल साहू, कौशल साहू नीलकमल साहू खिलावन साहू नरेश साहू प्रेम साहू मुकेश साहू, ईश्वर साहू, गिरवर साहू रामजी लाल साहू मनीष साहू नाथू लाल साहू लेखराम साहू आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button