SportsState

राजसिंह डुंगरपुर ट्रॉफी में सुजल ने लिए 4 विकेट

रायपुर। सेन्ट्रल जोन द्वारा राजसिंह डुंगरपुर अंडर-14 ट्रॉफी 2023 का आयोजन 20 जनवरी से जारी है। इस आयोजन में सेन्ट्रल जोन की 6 टीमें छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश तथा विदर्भ हिस्सा ले रहीं है। छत्तीसगढ़ का दूसरा मैच (23-24 अप्रैल) को विदर्भ के विरु़द्ध देहरादून में खेला गया। विदर्भ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। विदर्भ ने पहले बल्लेबाजी करते हुये अपनी पहली पारी में 78.3 ओवरों में 10 विकेट खोकर 249 रन बनाये। विदर्भ की ओर से समर्थ नत्थानी ने 64 रन तथा रौनक हेडाउ ने 60 रन बनायें। छत्तीसगढ़ की ओर से सुजल देवांगन ने 4 विकेट तथा चंद्र प्रकाश ने 2 विकेट लिए। छत्तीसगढ़ ने अपनी पहली पारी में 14 ओवरों में बिना किसी विकेट के नुकसान पर 30 रन बना लिये हैं। छत्तीसगढ़ के लिये युवराज यादव ने नाबाद 21 रन बनाये। पहले दिन की समाप्ति के बाद छत्तीसगढ़ 219 रनों से पीछे है।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button