मोर छंइहा भुंईया फिल्म के हीरो के बाद अब विलन मनमोहन सिंह ठाकुर भी भाजपा में

Spread the love

विधानसभा चुनाव के ठीक पहले सुपरहिट छत्तीसगढ़ी फिल्म मोर छंइहा भुंईया के हीरो अनुज शर्मा ने भाजपा प्रवेश किया था और धरसींवा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीतकर विधायक बन गए हैं। वहीं अब फिल्म मोर छंइहा भुंईया में विलन का किरदार निभाने वाले छत्तीसगढ़ी के स्टार कलकार मनमोहन सिंह ठाकुर ने भी बीजेपी प्रवेश कर लिया है। इस मौके पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि आप सभी का भारतीय जनता पार्टी में स्वागत है अभिनंदन है। पार्टी आपके साथ हर सुख दुख में हमेशा खड़े रहेगी। हमारी पार्टी में लोकतंत्र कायम है, हर 3 साल में पार्टी में संगठन का चुनाव होता है।

पूर्व विधायक प्रमोद शर्मा और विधान मिश्रा अब भाजपा में

रायपुर । लोकसभा चुनाव के पहले गुरुवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में पूर्व विधायकों सहित राजनीतिक, सामाजिक, संगठन व कला क्षेत्र से जुड़े सैंकड़ों लोगों ने सदस्यता ग्रहण की। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव ने पार्टी गमझा पहनाकर व सदस्यता प्रमाण-पत्र से नए सदस्यों का सम्मान किया। समारोह में पूर्व विधायक प्रमोद शर्मा, विधान मिश्रा सहित कांग्रेस, जनता कांग्रेस के लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि भाजपा की रीति नीति से प्रभावित होकर आज सैकड़ों की संख्या में शामिल हुए। सभी साथियों का मैं स्वागत करता हूं। आपने अच्छा किया भाजपा में आ गए। भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है, भाजपा में लोकतंत्र है। कार्यकर्ता अपनी योग्यता के अनुसार बड़े-बड़े पदों पर जाते है। बगिया का एक छोटा सा कार्यकर्ता विष्णुदेव साय मुख्यमंत्री के पद पर है। यह इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विश्व के सबसे बड़े नेता है। सबसे अधिक लोकप्रिय है। भारत का पूरे विश्व देश का डंका बज रहा है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सहित महामंत्री संजय श्रीवास्तव, सांसद सुनील सोनी, विधायक अजय चंद्राकर, अनुज शर्मा सहित नरेश गुप्ता, शिवरतन शर्मा, महेश गागड़ा, योगी अग्रवाल रायपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष श्याम नारंग,अनिल अग्रवाल आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण सिंह देव ने कहा लोकसभा चुनाव में हम 11 की 11 सीट जीतेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा में शामिल होने वाले सभी साथियों का बहुत स्वागत करता हूं। भाजपा की नीति राष्ट्र सर्वोपरि की नीति है। पूर्व विधायक प्रमोद शर्मा ने कहा मैं सबको विश्वास दिलाता हूं भाजपा की विचारधारा के अनुरूप काम करेंगे। पार्टी जो आदेश देगी, वो कार्य करेंगे। पूर्व वन मंत्री महेश गागड़ा के नेतृत्व में बीजापुर जिले से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *