June 15, 2026

एनएमएल तलईपल्ली में बालिका सशक्तिकरण अभियान (GEM) 2026 का भव्य समापन आयोजित

0
एनएमएल तलईपल्ली में बालिका सशक्तिकरण अभियान (GEM) 2026 का भव्य समापन आयोजित

घरघोड़ा (गौरी शंकर गुप्ता) | एनएमएल तलईपल्ली कोयला खनन परियोजना द्वारा आयोजित बालिका सशक्तिकरण अभियान (GEM) 2026 के 28 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन एक भावनात्मक एवं प्रेरणादायी समारोह के साथ संपन्न हुआ। इस वर्ष अभियान में आसपास के 13 गांवों से चयनित 40 बालिकाओं ने भाग लिया।



समापन समारोह में श्री शिवम श्रीवास्तव, निदेशक (ईंधन), एनटीपीसी लिमिटेड एवं अध्यक्ष, एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड एवं श्रीमती मीनाक्षी श्रीवास्तव, वरिष्ठ सदस्या, संयुक्ता महिला समिति मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस दौरान श्री अखिलेश सिंह, परियोजना प्रमुख (कार्यकारी निदेशक), एनएमएल तलईपल्ली एवं श्रीमती संगीता सिंह, अध्यक्षा, तिलोत्तमा महिला समिति सहित परियोजना के वरिष्ठ अधिकारी, तिलोत्तमा महिला समिति की सदस्याएं एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत विशेष रूप से दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल वितरण तथा बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026 के प्रतिभागियों को साइकिल वितरण से हुई। इसके पश्चात मुख्य अतिथि ने गतिविधि कक्ष का भ्रमण किया, जहां बालिकाओं द्वारा तैयार की गई विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों एवं परियोजनाओं का अवलोकन किया गया। 

अपने संबोधन मे मुख्य अतिथि मुख्य अतिथि श्री शिवम श्रीवास्तव ने कहा कि बालिका सशक्तिकरण अभियान केवल एक प्रशिक्षण कार्यक्रम नहीं, बल्कि आत्मविश्वासी, जागरूक एवं सक्षम नागरिकों के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, एवं उपस्थित परिवारजनो को सहयोग का आश्वशन दिया। श्रीमती मीनाक्षी श्रीवास्तव ने स्वास्थ संबंधी जानकारी साझा करते हुए बालिकाओं को बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहने का संदेश दिया। इस अवसर पर श्री अखिलेश सिंह, परियोजना प्रमुख (कार्यकारी निदेशक), एनएमएल तलईपल्ली ने कहा कि एनएमएल तलईपल्ली केवल खनन गतिविधियों तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के समग्र विकास और विशेष रूप से बालिकाओं के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है।

कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं ने योग, सांस्कृतिक नृत्य, प्रेरणादायक नाटक, तायक्वांडो एवं अन्य प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास का शानदार प्रदर्शन किया। समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभागियों को विशेष पुरस्कार प्रदान किए गए। साथ ही सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र, फोटो फ्रेम, किट एवं स्मृति उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान दो प्रतिभागियों का जन्मदिन भी उत्साहपूर्वक मनाया गया। समारोह का समापन सभी के लिए आयोजित रात्रिभोज के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *