घरघोड़ा टेंडा नवापारा के धान खरीदी केंद्र में 2 करोड़ का फर्जीवाड़ा: प्रबंधक समेत 3 कर्मचारियों पर FIR

ऑनलाइन दर्ज की धान-बारदाना खरीदी, लेकिन सत्यापन में कुछ नहीं मिला

घरघोड़ा (गौरी शंकर गुप्ता)। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के घरघोड़ा टेंडा नवापारा के धान खरीद केंद्र में बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। उपार्जन केन्द्र के समिति प्रबंधक, कम्प्यूटर ऑपरेटर और भृत्य ने मिलकर यहां 2 करोड़ से ज्यादा के फर्जीवाड़े को को अंजाम दिया। 30 जनवरी 2025 को घरघोड़ा तहसीलदार द्वारा गठित राजस्व एवं कृषि संयुक्त जांच दल को धान खरीद केंद्र के जांच के निर्देश दिए गए थे। जांच के अनियमितता पाए जाने पर कार्रवाई कर आरोपियों पर जुर्म दर्ज किया है। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में धान खरीदी केंद्र में बड़ा घोटाला सामने आया है। टेंडा नवापारा के धान उपार्जन केंद्र में 2 करोड़ से ज्यादा की फर्जी धान खरीदी का मामला उजागर हुआ है। इस घोटाले में केंद्र के सहायक समिति प्रबंधक, कम्प्यूटर ऑपरेटर और भृत्य शामिल पाए गए हैं। पुलिस ने तीनों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। जानकारी के मुताबिकटेंडा नवापारा उपार्जन केंद्र में साल 2024-25 सत्र में धान खरीदी की गई थी। जहां जांच के लिए सहकारिता विभाग और फूड इंस्पेक्टर टीम के द्वारा जांच की गई। जांच में रिकॉर्ड में गड़बड़ी मिली। 7159.60 क्विंटल धान खरीदी गई, यह 2 करोड़ 21 लाख 94 हजार 760 रुपए की है। जबकि उक्त धान का स्टॉक मौके पर नहीं था।


बारदाना में भी की गई गड़बड़ी
जांच में यह भी सामने आया कि केंद्र में 4108 नया बारदाना, 426 मिलर्स बारदाना और 1854 पीडीएस बारदाना की भी हेराफेरी की गई है। इन बोरियों की कुल कीमत करीब 5 लाख 70 हजार रुपए है।
तीनों कर्मचारियों ने मिलकर की 2.27 करोड़ की धोखाधड़ी
जांच में पाया गया कि सहायक समिति प्रबंधक मनोज कुमार गुप्ता, कम्प्यूटर ऑपरेटर मुकेश यादव और भृत्य दिलीप राठिया ने मिलकर कुल 2 करोड़ 27 लाख 65 हजार 260 रुपए का घोटाला किया है।