Big StorySports

18वें अखिल भारतीय अंतर रेलवे पुरुष खो-खो प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बनाम पश्चिम रेलवे और दक्षिण रेलवे बनाम मध्य रेलवे के बीच सेमीफाइनल मुकाबले



बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के खो-खो ग्राउंड, एनईआई, बिलासपुर में बिलासपुर में 18वें अखिल भारतीय अंतर रेलवे पुरुष खो-खो प्रतियोगिता 2024-25 का शुभारंभ अपर महाप्रबंधक, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की उपस्थिति में 17 अक्टूबर को संपन्न हुआ । यह प्रतियोगिता 17 से 19 अक्टूबर तक सेक्रसा हैंडबॉल एवं खो-खो ग्राउंड में आयोजित की गए है । इस प्रतियोगिता में पहले दिन 17 अक्टूबर को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ने दक्षिण रेलवे (SCR) को हराया, जबकि मध्य रेलवे (CR) ने पश्चिम रेलवे (WR) को पराजित किया । इस प्रतियोगिता में दूसरे दिन 18 अक्टूबर को पश्चिम रेलवे (WR) ने उत्तर रेलवे (NR) को हराया, जबकि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ने रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड (RSPB) को पराजित किया । मध्य रेलवे (CR) ने उत्तर रेलवे (NR) को हराया। जबकि दक्षिण रेलवे (SCR) ने रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड (RSPB) को पराजित किया ।
18 अक्टूबर को ही सेमीफाइनल मुकाबले दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) बनाम पश्चिम रेलवे (WR) और दक्षिण रेलवे (SCR) बनाम मध्य रेलवे (CR) के टीमों के मध्य खेले जाएंगे । निर्णायकों का दल इस आयोजन को निष्पक्षता और सफलता के साथ संपन्न करने के लिए रेलवे बोर्ड द्वारा नामित 13 निर्णायकों का दल पूर्ण समर्पण के साथ कार्यरत है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button