Big StoryNational

6 प्रेशर कुकर बम बरामद, मौके पर किया गया नष्ट

धनोरा मांडगांव क्षेत्र के बीच फोर्स को नुकसान पहुंचाने लगायाा गया था आईईडी



कोण्डागांव। पुलिस ने 4 किलोग्राम के 3 एवं 3 किलोग्राम वजन के 3 नग जिंदा बम बरामद किया है। कोण्डागांव पुलिस फोर्स एवं बम डिस्पोजल टीम द्वारा सभी प्रेशर कुकर बमों को सावधानीपूर्वक मौके पर विस्फोट कर नष्ट किया गया। पुलिस फोर्स को नुकसान पहुंचाने धनोरा मांडगांव क्षेत्र के बीच आईईडी लगाया गया था। थाना धनोरा माडगांव क्षेत्र से एसडीओपी फरसगांव अनिल विश्वकर्मा व स्टाफ नक्सल प्रभावित थाना धनोरा माडगांव क्षेत्र अंतर्गत नियमित गस्त के लिए निकले थे। गस्त के दौरान पुलिस फोर्स को नुकसान पहुंचाने के नियत से नक्सलियों द्वारा डम्प किये गये 4 किलोग्राम के 3 नग एवं 3 किलोग्राम के 3 आईईडी मिले। जिसे तत्काल कोण्डागांव पुलिस अधीक्षक वाय. अक्षय कुमार भा.पु.से. के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रूपेश कुमार डाण्डे के मार्गदर्शन में आई.ई.डी. से संभावित बड़ी दुर्घटना रोकने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश पर बम डिस्पोजल टीम एवं पुलिस फोर्स द्वारा सावधानी पूर्वक कार्य करते हुए तत्काल मौके पर ही विस्फोट कर नष्ट किया गया। जिससे धनोरा माडगांव क्षेत्र में बड़ी दुर्घटना होने से रोका गया । सम्पूर्ण कार्रवाई में एसडीओपी फरसगांव अनिल विश्वकर्मा, डीआरजी. कोण्डागांव थाना प्रभारी धनोरा राजकुमार सोरी एवं थाना स्टाफ और बीडीएस टीम प्रभारी प्र.आर. जितेन्द्र सेठिया एवं टीम का योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button