June 11, 2026

Paris Olympics : पुरुष तीरंदाजी टीम 2013 अंक से क्वार्टर फाइनल में

0
Paris Olympics : पुरुष तीरंदाजी टीम 2013 अंक से क्वार्टर फाइनल में

पेरिस। लेस इनवैलिड्स गार्डन में क्वालिफिकेशन राउंड में भारतीय तीरंदाजी टीम 2013 पॉइंट्स लेकर तीसरे स्थान पर रही है। क्वार्टर फाइनल में भारत का सामना तुर्किए और कोलंबिया के बीच होने वाले मैच की विजेता टीम से होगा। भारत के लिए धीरज बोम्मादेवरा का प्रदर्शन सबसे अच्छा रहा। वे 681 पॉइंट्स लेकर चौथे नंबर पर रहे। इंडिविजुअल इवेंट में उनका सामना 61वें नंबर पर रहने वाले खिलाड़ी से होगा। तरुणदीप राय 14वें नंबर पर रहे। उनका मुकाबला 51वें नंबर पर रहने वाले तीरंदाज से होगा। प्रवीण जाधव 39वें नंबर पर रहे। इंडिविजुअल इवेंट में उनकी भिड़ंत 26वां स्थान पाने वाले तीरंदाज से होगा।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *