गुजरात चुनाव: सभी छह नगर निगमों में भाजपा को भारी बढ़त

Spread the love

अहमदाबाद। गुजरात में स्थानीय निकाय के लिए हुए चुनाव के आज परिणाम सामने आएंगे। आज राज्य के छह महानगरों अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा, जामनगर, भावनगर और राजकोट के 2276 उम्मीदवारों के भविष्य का फैसला होगा। चुनाव में 46.1 प्रतिशत मतदान हुआ था। भाजपा को पहले ही एक सीट पर जीत हासिल हो चुकी है क्योंकि अहमदाबाद की नारायणपुरा सीट पर महिला उम्मीदवार बिंद्रा सूरती के सामने कोई उम्मीदवार नहीं था। यह चुनाव सत्तारूढ़ भाजपा के लिए काफी अहम हैं।
-सभी नगर निगमों में भाजपा ने बनाई बढ़त
शुरुआती नतीजे सत्तारूढ़ भाजपा के पक्ष में आ रहे हैं। सभी छह नगर निगम में भाजपा ने बढ़त बनाई हुई है। पार्टी अहमदाबाद में 28, सूरत में 12, वडोदरा में 11, राजकोट में 12, जामनगर में 10 और भावनगर में 11 सीटों पर आगे चल रही है।
शुरुआती रुझान में कांग्रेस से आगे है भाजपा
गुजरात नगर निगम चुनाव के शुरुआती रूझान आने लगे हैं। अहमदाबाद में भाजपा सात और कांग्रेस दो सीटों पर आगे चल रही है। जामनगर में भाजपा चार और कांग्रेस एक सीट पर आगे है। भावनगर में भाजपा पांच और कांग्रेस एक सीट पर आगे है। वहीं राजकोट में भाजपा पांच और कांग्रेस एक सीट पर आगे है। इसके अलावा सूरत में भाजपा पांच और कांग्रेस एक सीट पर आगे है। वडोदरा में भी भाजपा पांच और कांग्रेस एक सीट पर आगे चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *