साव बोले- भाजपा की सरकार आएगी तो अपराधियों पर चलाएगी बुलडोजर

Spread the love

रायपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव को भाजपा का अध्यक्ष बने एक साल पूरा हो चुका है। हिंदू वादी संगठन छत्तीसगढ़ राष्ट्रवादी संघ के कार्यकर्ताओं ने उन्हें जरा हटके अंदाज में बधाई दे दी। कार्यकर्ता बुलडोजर लेकर भाजपा के प्रदेश कार्यालय में पहुंच गए। वहां बुलडोजर से ही साव पर फूल बरसाकर साव का स्वागत किया। दरअसल पिछले कुछ महीनों से साव बुलडोजर पॉलिटिक्स पर खुलकर बोलते दिखे हैं। यूपी और MP में भाजपा सरकारों ने क्रिमिनल्स के मकानों, दुकानों को अवैध बताकर बुलडोजर चलाया था।  यूपी के चर्चित विकास दुबे एंकाउंटर के बाद ये बुलडोजर वाली कार्रवाई चर्चा में आई। इसपर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भी कहते दिखे हैं कि जब प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी तो उसी तरह से बुलडोजर यहां चलेंगे। बुलडोजर से साव का स्वागत करने वाले छत्तीसगढ़ राष्ट्रवादी संघ के प्रदेश संयोजक वीरेंद्र दुबे ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के कार्यकाल में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। हमारी उम्मीदें भाजपा पर टिकी हुई है। बुलडोजर पूरे प्रदेश में त्वरित न्याय के प्रतीक के रूप में देखा जा रहा है।हम अरुण साव को छत्तीसगढ़ के बुलडोजर वाले बाबा के रूप में देखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *