सांसदों के निलंबन के खिलाफ रायपुर में भी कांग्रेस का धरना

Spread the love

रायपुर। सासंदों के निलंबन के खिलाफ कांग्रेस ने शुक्रवार को देशभर में प्रदर्शन किया। राजधानी रायपुर के राजीव गांधी चौक में भी कांग्रेस प्रभारी सैलजा, नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत सहित कई नेताओं ने धरना दिया। इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने कहा, लोकतंत्र को कुचलने का जो कार्य किया जा रहा है, वह निंदनीय है। 146 सांसदों का निलंबन स्वतंत्र भारत के इतिहास में पहली बार हुआ है। सांसदों एवं पूरे देश वासियों को सुरक्षा की चूक के कारणों को जानने का अधिकार है। देश की संसद में सांसदों को निलंबित कर सांसदों की आवाज को बंद करने का प्रयास किया जा रहा है।
भाजपा सरकार लोकतंत्र का मजाक बना रही : भूपेश
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार लोकतंत्र का मजाक बना कर रखी है। जो सवैधानिक पद पर बैठे हैं, उनकी जिम्मेदारी होती है परंतु यहां आसंदी द्वारा विपक्ष का मुंह बंद कराया जाता है, उनको निलंबित किया जाता है। आज लोकतंत्र खतरे मे है। इस लोकतंत्र की सुरक्षा के लिए हम सब को एकजुट होना होगा। देश को बचाना है। संविधान को बचाना है, प्रजातंत्र को बचाना है। नेता प्रतिप़क्ष चरण दास महंत ने कहा कि केंद्र मे बैठी भाजपा की सरकार अगर इसी तरीके से संसद को चलाना चाहती है वे बिना विपक्ष के बिना बहस के अपने माफिक कानून बनाना चाहती है और मनमाफिक कानून बना कर इस देश को थोपना चाहती है। प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि जिन मूल्यों एवं सिद्धांतों के लिए भारत की लोकतंत्र को जाना जाता है। उसको कलंकित करने का कार्य केंद्र में बैठी भाजपा सरकार ने किया है। वह अपने हिसाब से कानून बनाना चाहते हैं और किसी भी प्रकार की चर्चा करने से बचना चाहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *