Entertainment

पुष्पा 2 : श्रीलीला अल्लू के साथ लगाएंगी ठुमके

मुंबई। साउथ अभिनेता अल्लू अर्जुन की साल 2021 में आई फिल्म ‘पुष्पा’ ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़ दिए थे। अल्लू अपनी आगामी फिल्म पुष्पा 2: द रूल के साथ पुष्पाराज के रूप में वापस आ रहे है ब्लॉकबस्टर फिल्म पुष्पा की अगले पार्ट को लेकर दर्शक काफी उत्साहित हैं। फिलहाल कलाकार फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस पर लेटेस्ट अपडेट आया है कि इसमें श्रीलीला की एंट्री हो गई है। श्रीलीला एक आइटम सॉन्ग करेगी। दरअसल, फिल्म फिल्म ‘पुष्पा’ में सामंथा रुथ प्रभु की ‘ओ अंतवा मामा’ आइटम सॉन्ग ने धूम मचा दिया था। अफवाह थी कि इस बार भी सामंथा आइटम सॉन्ग करने वाली है।
हालांकि एक्ट्रेस ने ये साफ कर दिया कि उन्हें दूसरे पार्ट के लिए संपर्क नहीं किया गया है। वहीं श्रीलीला को एक स्पेशल आइटम लॉन्ग के लिए संपर्क किया गया है। अगर ये बात सच होती है तो ये श्रीलीला के करियर के लिए बहुत बड़ा ब्रेक साबित होगा।श्रीलीला ने 2019 में कन्नड़ फिल्म किस से डेब्यू किया था। उन्होंने 2021 में फिल्म पेली सैंडाडी से तेलुगु फिल्मों में डेब्यू किया। आलोचकों ने फिल्म में उनकी सराहना की। उन्हें श्री मुरली के साथ उनकी दूसरी तेलुगु फिल्म भारते के लिए भी प्रशंसा मिली, जो 2019 में रिलीज़ हुई थी। फिल्म में श्रीलीला के अभिनय की सराहना की गई।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button